Friday, 10 April 2015

ये किसी और की भी कहानी है ??











मै इक आम का पेड हूं

पिन्टू के दादा जी ने उसके जन्म पर प्यार से लगाया था

दादा जी तो मेरे और पिन्टु के जन्म के ६ माह बाद ही चल बसे

पर पिन्टु की मां ने पिन्टु की तरह ही मेरे ख्याल में दिल लगाया था

५ वर्ष का हुआ तो मै जवान और पिन्टु खेलने लायक हो गया

अब पिन्टु मेरे बच्चे जैसा ही था

मेरी गोद मे वो बहुत खेलता था

दोस्तो से लड कर मेरे पास बैठता था

मेरी शाखो पर झूलता था

मेरे आम भी बहुत मीठे थे

सारा घर ही मेरे आम के बिना मौसम मे खाना भी नही खाता था

और पिन्टु तो आम के मौसम मे खाना ही नही खाता था

समय बीतता गया अब पिन्टु मेरे साथ ही बडा हो रहा था

मेडिकल की परिक्षा दे रहा था 

परिक्षा के परिणाम की चिन्ता थी किसी से कुछ नही कहता था

पर मेरे पास बैठ कर दिल हल्का करता था

आखिर उसकी मेहनत सफल हो गयी और पिन्टु पढ्ने विदेश चला गया

पिन्टु अब डाक्टर साहब बन गया है, अम्मा जी भी चल बसी

अब डाक्टर साहब को मेरे पास बैठ्ने का समय नही है


अब मै बूढा हो गाया हूं , आम भी नही दे पाता

बेकार हूं, बहुत जोर लगाया सारी नसे दुखने लगी पर आम नही पैदा कर पाया

पर अब भी मै दे सकता हुं पूजा की लकडी, पत्ते और छाया

डाक्टर साहब को भी अब मै फालतु लगने लगा 

खैर घर मे खुशियां फिर आयी डाक्टर साहब की शादी डाक्टरनी मैडम से हो गयी

मैड्म ने घर को बडा करने की सोची और ३ कमरो का नक्शा बनवाया

पर मैडम के कमरो के रास्ते मे तो मै आया

अब डाक्टर साहब ने मुझे कट्वाने की ठानी

पर वन विभान वालो ने डाक्टर साहब की न मानी

डाक्टर साहब ने बहुत पैर पट्के पर उनकी न चली

और मैडम के इक कमरे पर वन विभाग की कलम चली

अब मै घर के कोने मे खडा हुं, छाया, पूजा की लकडी, पत्ते देता हूं

डाक्टर साहब का बेटा चिन्टू अब मेरी गोद मे खेलता है

इक दिन नौकरानी ने मेरी शाखो पर डाक्टर साहब के चड्डी- बनियान सुखा दिये

और बस मेरा काम अब चड्डी- बनियान सुखाना ही है

अब एयर कन्डिश्न कमरो वालो के लिये छाया का तो कोई मोल नही है पर

जब भी फैशन को घर मे पूजा हो तो लकडी और पत्ते के लिये मुझे याद किया जाता है



-  तायल "जीत"

Thursday, 9 April 2015

तू न चाहे कोई भी रथ, सुपथ पर डट नही सकता

















कभी सुर्य ओजस्वी ये, तिमिर में पट नही सकता              
अकिंचन पत्र ये मेरा अवाचित फट नही सकता
बिना मरजी तेरी या-रब, कोई पत्ता नही हिलता
तू न चाहे कोई भी रथ, सुपथ पर डट नही सकता

महगीं है यहां गाडी, यहां ईमान सस्ता है
वो बाजार है दुनियां जहां ईसांन सस्ता है
पर बिक्री को स्वयं की गर तैयार तुम ना हो,
तो दाम तुम्हारा ये, कभी भी घट नही सकता

तू न चाहे कोई भी रथ, सुपथ पर डट नही सकता

नफरत की जो कडवाहट है बनकर आयी मिठाई
अदावत पे उतारू अब, यहां है अपना ही भाई
जानलो अपना ही हथियार है अपने मुकाबिल भी
अब हीरा कांच के औजार से तो कट नही सकता

तू न चाहे कोई भी रथ, सुपथ पर डट नही सकता

किसी ने मान लिया दोषी, इसी को तो मन्दिर का
कोई कहता है कातिल, इसे तो अपने ही घर का
ये देश हो खामोश दरिया तो, ये दो इसके किनारे हैं
इन किनारो से खुद के ही तो, ये हट नही सकता

तू न चाहे कोई भी रथ, सुपथ पर डट नही सकता

शब्द है रूप सच्चा, ………..  मां वीणापानी का
शब्द में ही सार, बाईबल-कुरान और गुरबानी का
शब्द ऐसे बोलना कि, …………  अर्थ न बिगड जाये
गर तीर चल जाये इक बार, तो पलट नही सकता

तू न चाहे कोई भी रथ, सुपथ पर डट नही सकता

-जितेन्द्र तायल/ तायल "जीत"
 मोब. 9456590120



Wednesday, 8 April 2015

कश्मीर हमारा है












स्वातन्त्रय का फैला चंहु ओर उजियारा है              
काले घन हमे अब न इक पल गवांरा है
माना रहनुमा तुम हो अब इसके लेकिन
याद रहे यह कश्मीर हमारा है

जिसने सात-समन्दर पार हाथ पसारा है
६७ वर्षो मे लोकतन्त्र बार-बार नकारा है
हमें प्रजा अधिकारो का पाठ पढाने वाले
याद रहे यह कश्मीर हमारा है

जिसने विस्तार-नीति का दिया नजारा है
हडप-नीति मे मित्रों घर भी पांव पसारा है
सकल विश्व को निम्न माल के ओ विक्रेता
याद रहे यह कश्मीर हमारा है

जिसने स्वहितार्थ भाईयों का किया बटवारा है
तेल हडपने हेतु सारी दुनिया मे ही मुह मारा है
हमको शान्ति, धैर्य, वार्ता का मार्ग दिखाने वाले
याद रहे यह कश्मीर हमारा है

“वसुधैव कुटुम्बकम” का मूल हमींको प्यारा है
पर भारत-भू का कोना-कोना घर से न्यारा है
अमर शहीदो ने इसको स्व-रक्त दे सवारा है
अपनी धरती को मां मानते है हम ए दुनियां

याद रहे यह कश्मीर हमारा है 

- जितेन्द्र तायल/ तायल "जीत"
मोब. 9456590120

Tuesday, 7 April 2015

कौन आयेगा












कौन आयेगा


लुटती है लाज द्रोपदी की, बचाने, कौन आयेगा
स्तबध है फिर ये पार्थ, समझाने, कौन आयेगा
दुष्ट तो बलशाली बहुत हो चुका फिर से यें आज 
.......................
सत्य गामी अकिंचन है, जिताने, कौन आयेगा

    बुद्ध ने जो बोयी क्या वही फसल है हमारा समाज 
सत्य है या फिर सत्य की बस नकल है हमारा ये आज
घायल पडी ये तीरो से, जिसे सोने की चिडिया था कहा
घायल स्वर्ण चिडिया के ये घाव, सहलाने, कौन आयेगा
........................ सत्य गामी अकिंचन है, जिताने, कौन आयेगा

है समन्दर के किनारे तू,  पर मन तो सूखा है
सैकडो पकवान तेरी थाली में, फिर भी भूखा है
भूख मिटनी हो तो काफी इक पत्ता तुलसी का
पौधा यहां शुद्ध तुलसी का, लगाने, कौन आयेगा
........................ सत्य गामी अकिंचन है, जिताने, कौन आयेगा

कृषक को अन्नदाता कहना इस देश में इक प्रथा है
अन्नदाता की थाली को नही अन्न है, बडी व्यथा है
इस व्यथा को मिटाना अब जरूरी हो तो गया है पर
प्रथा की इस व्यथा को जड से, मिटाने, कौन आयेगा

........................ सत्य गामी अकिंचन है, जिताने, कौन आयेगा


जितेन्द्र तायल/ तायल "जीत"
मोब. 9456590120




विदाई













विदाई

अपने जीवन-अंश बीज से, नाजुक बेल लगाई
हंसते-गाते खुशियों मे, आ गयी इसपे तरुनाई

कतरा-कतरा बूटा-बूटा जोडा, पूंजी येही जमाई
और कुछ है ही नही, जीवन की है यही कमाई

अब तक जिसको अपना माना, होने को है पराई
मिल जायेगा इसको सुवर, आज है इसकी विदाई

दूर होंगे मां-बाबुल अब, अखियां भी है भर आई
डोली मे लेने अपने घर, ढेरो खुशियां संग आयी

पुष्प गिरे झोली मे या-रब , जब ले तू अंगडाई
रूप लक्ष्मी  का  हो  तु , वैभैव हो तेरी परछाई




- जितेन्द्र तायल/ तायल "जीत"
 मोब. 9456590120


Thursday, 2 April 2015

मां

मां
********************************************








**************************************************
सप्तपदी के सब प्रण पूरे कर, उनका घर तो सवारां है,
पर हर आहट पर मेरी उन्हे भूल, मुझको ही पुचकारा है

मुझे सुलाने की खातिर, कितनी राते तो जागी तू है ही
पर मै सो भी जाऊं तब भी तूने, घन्टो मुझे निहारा है

सारे घर का प्यारा मै था, सबकी आखों का तारा भी मै था
पर जब भी चोट लगी तो जाने क्यूं, बस तुझको ही पुकारा है

मेरी खातिर भूखे रह कर, किये कितने ही व्रत तूने
पर मेरा बदाम भुलाना, इक बार न तुझको गवारां है

ऐसी उपमा कहां से लाऊं, के मां तेरा सम्मान बढे
कोई उपमा यहां लगाना ही, अपमान तुम्हारा है

तेरा उपकार चुकाना तो, अपने बस की बात नही
तेरे सपनो की हो भरपाई, तो जीवन सफल हमारा है


****************************************************
****************************************************
-जितेन्द्र तायल/तायल "जीत"
मोब. ९४५६५९०१२०