Showing posts with label jeevan. Show all posts
Showing posts with label jeevan. Show all posts

Saturday, 18 July 2015

मेहनत का जहां में .. दूसरा सानी नही

मेहनत का जहां में .. दूसरा सानी नही             
है पसीना खून से बढकर कोई पानी नही
॰॰
भले  ही टूटता हो बदन उसका थकन से
अभी हारा नही है वो, हार उसने मानी नही
॰॰
सर झुका द्रोण का, श्रम था एक्लव्य का
हर किसी का मुकद्दर यहां खानदानी नही
॰॰
खारी पुरवाईयां, गहरी तनहाईयां सब ही हैं यहां
बस मीठे  चश्मे का ही नाम  जिन्दगानी नही
॰॰
   लक्ष्य से दूर हैं, लगते मजबूर हैं
   जब तलक  दिल मे हमने ठानी नही
॰ ॰
हाथ थक जायेगा, चोट लग जायेगी
पर पानीयों पे तो तस्वीर बनानी नही

- जितेन्द्र तायल
   मोब. 9456590120

(स्वरचित) कॉपीराईट © 1999 – 2015 Google इस ब्लॉग के अंतर्गत लिखित/प्रकाशित सभी सामग्रियों के सर्वाधिकार सुरक्षित हैं। किसी भी लेख/कविता को कहीं और प्रयोग करने के लिए लेखक की अनुमति आवश्यक है। आप लेखक के नाम का प्रयोग किये बिना इसे कहीं भी प्रकाशित नहीं कर सकते। कॉपीराईट © 1999 – 2015 Google

Wednesday, 1 July 2015

सोने के खान मिलते है

किसी को बुजुर्गो से सोने के खान मिलते है                  
किसी से विरासत मे बडे सम्मान मिलते है
॰॰
जिन्दगी की राह बताना आसान नही इतना
कम के ही राहो में पुख्ता निशान मिलते है
॰॰                                            
भले ही खो गये जिन्दगीयों की भीड में
पर कम ही अब जिन्दा इंसान मिलते है
॰॰
फल की चिन्ता छोड अगर निज कर्म किया तो         
फिर निश्चित है कि अतुल परिणाम मिलते है
॰॰
यूं सोचना कि कर दिया है कुछ अच्छा ही
जब भी तुम्हे सफर में इल्जाम मिलते है
॰॰
अगर ठान लिया दिल में लडने को तूफानो से
फिर रास्ते भी सज्जन सरल आसान मिलते है

- जितेन्द्र तायल
मोब. 9456590120

 (स्वरचित) कॉपीराईट © 1999 – 2015 Google इस ब्लॉग के अंतर्गत लिखित/प्रकाशित सभी सामग्रियों के सर्वाधिकार सुरक्षित हैं। किसी भी लेख/कविता को कहीं और प्रयोग करने के लिए लेखक की अनुमति आवश्यक है। आप लेखक के नाम का प्रयोग किये बिना इसे कहीं भी प्रकाशित नहीं कर सकते। कॉपीराईट © 1999 – 2015 Google

Tuesday, 16 June 2015

.......सोने खरे रहते है

जब तक हम लोगो के पैरों में पडे रहते है                
सच है की उनकी ही नजरों में गिरे रहते है
॰॰
फलदार होते है अक्सर जो झुकते है अदब से
छांव भी नही देते जो अकड कर खडे रहते है
॰॰ 
गैरत और अकड में अन्तर है बहुत थोडा सा ही
जाना जिसने भी, वो अपने पैरो पर खडे रहते है
॰॰ 
दिल जीत कर जिन्दा है गांधी आज भी यहां
जाने कितने हिटलर इस मिट्टी मे गडे रहते है
॰॰ 
घर छोड रोजी को, शहर में पीले गये हम
पेड से जो जुडे रहे, वो ही पत्ते हरे रहते है
॰॰ 
बदन पर हीरे जड कर नही आता कोई दुनिया में
पर जाने के बाद कुछ नाम तो हीरे से जडे रहते है
॰॰ 
सुना है हर जख्म भर देता है ये वक्त का मरहम
पर मरहम लगा भी हमारे जख्म क्यों हरे रहते है
॰॰ 
झुलस कर काले हो गये है आग मे पड कर सब
और चमक कर निखरते है जो सोने खरे रहते है

जितेन्द्र तायल
मोब. 9456590120

(स्वरचित) कॉपीराईट © 1999 – 2015 Google इस ब्लॉग के अंतर्गत लिखित/प्रकाशित सभी सामग्रियों के सर्वाधिकार सुरक्षित हैं। किसी भी लेख/कविता को कहीं और प्रयोग करने के लिए लेखक की अनुमति आवश्यक है। आप लेखक के नाम का प्रयोग किये बिना इसे कहीं भी प्रकाशित नहीं कर सकते। कॉपीराईट © 1999 – 2015 Google

Monday, 8 June 2015

............ सिकन्दर हो गये

जब से पांव हमारे चादर के अन्दर हो गये                    
हम तो बिना जंग के ही सिकन्दर हो गये
॰॰
जमें से कतरे मेहनत के ही पास थे अपने
ऐसे घुले, घुलकर कतरे भी समन्दर हो गये
॰॰
जब से पाया धीरज का नन्हा सा मोती यहां
कुछ न बदला, बस पापी से कलन्दर हो गये
॰॰
जरा हिम्मत कर देख, पतंग की डोरियां भी
तूफान में कश्ती को बाधंने के लगंर हो गये
॰॰
बुरे के खिलाफ बोलना ही जिम्मेदारी है अपनी
शायर नही है, जो गांधी जी के बन्दर हो गये
॰॰
कर यकीन खुद पे, बन्दो की पनाह छोडी जब

अपने आप ऊपर वाले की छ्तरी अन्दर हो गये

-जितेन्द्र तायल
 
(स्वरचित) कॉपीराईट © 1999 – 2015 Google इस ब्लॉग के अंतर्गत लिखित/प्रकाशित सभी सामग्रियों के सर्वाधिकार सुरक्षित हैं। किसी भी लेख/कविता को कहीं और प्रयोग करने के लिए लेखक की अनुमति आवश्यक है। आप लेखक के नाम का प्रयोग किये बिना इसे कहीं भी प्रकाशित नहीं कर सकते। कॉपीराईट © 1999 – 2015 Google

Tuesday, 12 May 2015

सूरज को ही जग को जगाना होता है

निशाना निज लक्ष्य लगाना होता है               
पहला कदम खुद ही उठाना होता है
सूरज को जगाने जाता नही कोई
सूरज को ही जग को जगाना होता है

सपनो को लक्ष्य बनाना होता है
आंसू को पलकों में छुपाना होता है
हजार गम हो इस दिल में मगर
महफिल में तो मुस्कुराना होता है

जग का दुःख हर उठाना होता है
दिल से हर डर मिटाना होता है
लाख जलजले रोकने आयें हमें
पर यही तो घर बनाना होता है

अन्दर खुद के एक खजाना होता है
उस खजाने को ही तो पाना होता है
हर दर पर जाने की नही है जरूरत
बस उस के आगे सर झुकाना होता है

हर रिश्ते को बखूबी निभाना होता है
गैरों को भी दिल से अपनाना होता है
आसान नही है इक इसांन हो जाना
खुद को भूल दूसरो का हो जाना होता है

- जितेन्द्र तायल

(स्वरचित) कॉपीराईट © 1999 – 2015 Google इस ब्लॉग के अंतर्गत लिखित/प्रकाशित सभी सामग्रियों के सर्वाधिकार सुरक्षित हैं। किसी भी लेख/कविता को कहीं और प्रयोग करने के लिए लेखक की अनुमति आवश्यक है। आप लेखक के नाम का प्रयोग किये बिना इसे कहीं भी प्रकाशित नहीं कर सकते। कॉपीराईट © 1999 – 2015 Google

Wednesday, 6 May 2015

देख लो.................

अभिमान से हुआ न कोई काम देख लो                         
कंस, रावण सभी का परिणाम देख लो
अभिमान छोड्ना पडा जगदीश को यहां
मुरारी ने लिया रणछोड नाम देख लो

अन्तर्मन में था कोहराम देख लो
नेकी ओ बदी में था संग्राम देख लो
जीती नेकनियत बदी की हार हुई तो
शान्त हुआ चित पडा आराम देख लो

तिनका चुगते हंस से गुणवान देख लो
कौवे को मोतियों का सम्मान देख लो
क्या चाहा था क्या हो गया अब, अपने
जग की हालत करुणानिधान देख लो

खोखली सरकारो का निजाम देख लो
क्या खूब किया है इन्तजाम देख लो
इनके मुआवजे की राह तकते-तकते
किसान हुआ नीलाम सरेआम देख लो

पत्थर के इसांन और मकान देख लो
बिकने को ही है सारा सामान देख लो
रिश्ते भी हो गये कारोबार का जरिया
जहनो में चलती-फिरती दूकान देख लो